जालौन
फलाहारी बाबा सहित दो पर पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत रक्तदंतिका के महंत फलाहारी बाबा द्वारा अपने मंदिर परिसर में स्वयं द्वारा पाली गई गाय को डंडे से पीटने की सूचना प्राप्त हुई थी उक्त सूचना पर थाना कोटरा पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 70 वर्ष मूल निवासी मूसानगर कानपुर देहात एवं उसके सहयोगी महेंद्र पाटकर पुत्र राम किशन उम्र करीब 49 वर्ष निवासी ग्राम सैदनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोटरा में मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 व धारा-325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
पति व ससुरालियों पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, दांत टूटा
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गोहद निवासी हरिशंकर धानुक ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कृष्णा देवी के साथ उसके पति गौतम और सास, निवासी अमखेड़ा, द्वारा मारपीट की गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान विवाहिता के साथ शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया, जिससे उसके मुंह में गंभीर चोट आई और एक दांत टूट गया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से आहत बताई जा रही है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय कुमार बने पायनियर तहसील संवाददाता जालौन पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत
जालौन। संजय कुमार को पायनियर का तहसील संवाददाता बनाए जाने पर जिले भर के पत्रकार बंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
दैनिक भास्कर कार्यालय पर पत्रकार साथियों ने संजय कुमार को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। वहीं जालौन मेट्रो तहसील कार्यालय में भी पत्रकारों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा ‘बोलती खबरें’ कार्यालय पर भी माला अर्पित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान ब्रजेश उदैनिया, आशुतोष द्विवेदी (संपादक, जालौन मेट्रो), राजेंद्र बाथम, प्रवेश महाराज, सतेंद्र पत्रकार, नवनीत उदैनिया, श्यामशरण, भीम राजावत, अखिलेश सोनी, जी.एम. हुसैन अली, राजू पत्रकार, शानू पत्रकार, छत्तपाल सहित कई पत्रकार साथियों ने संजय कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभी ने आशा जताई कि संजय कुमार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।


