गोड्डा
मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोड्डा के तत्वावधान में रविवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला से पधारे जिला न्यायाधीश खालिद रशीद अली अहमद, प्रखंड प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मदन महली के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही, जिला न्यायधीश अपने संबोधन में आमजन को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वही, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया, जहां आम लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही लाभुकों के बीच डमी चेक, स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, अबुवा आवास की डमी चाभी, धोती-साड़ी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हैल्थ चैकअप किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने लगाए गए स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किया गया।
विशेष रूप से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 4 संकुल संगठनों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर फंड के तहत कुल 20 लाख रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया।
जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए स्टॉल में स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक खाद, जैविक दवा एवं पॉली हाउस नर्सरी में उत्पादित बैंगन, मिर्च एवं फूलगोभी की खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे आनंद रंजन झा, एलएडीसी रितेश कुमार सिंह, पीएलभी दिलिप यादव, मुन्नी रानी, पुष्पा कुमारी, रेनू कुमारी, रामचंद्र महतो, करण कुमार महतो, सचिव राजकुमार उरांव, मनरेगा बीपीओ बेंजामिन हांसदा, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रेम प्रकाश, एफटीसी शमीम अख्तर, एस आरपी रेखा देवी, कल्याणी कुमारी, सीसी संजीव मुर्मू, सुनील हरिजन सहित अन्य कर्मी, कैडर एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।



