ललितपुर

समोगर व सिंदवाहा के खेतों में लगी आग की घटना का डीएम ने लिया संज्ञान

पीडि़त किसानों को हुई क्षति के आंकलन हेतु तहसीलदार महरौनी से करायी जांच

जल्द क्षतिपूर्ति राशि मिलने का आश्वासन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। किसानों की खेत में खड़ी गेंहू की फसल व भूसा जलने आदि की घटनाओं को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए सम्बंधित उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि अपने क्षेत्रान्तर्गत हो रही आग लगने की घटनाओं को मौके पर जाकर जांच करें और फसल खलियान दुर्घटना के अंतर्गत पीडि़त किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाए। डीएम द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तहसील महरौनी के मौजा समोगर की आ.सं. 1424 व 1426 में खड़ी गेंहू की फसल व भूसा जलने की घटनाओं में तहसील महरौनी ने जांच कर अवगत कराया है कि 27 मार्च 2026 को दोपहर के समय लगभग 2.00 बजे खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने से कुछ किसानों की गेंहू की फसल व भूसा जलकर नष्ट हो गया है, जिनमें जगदीश पुत्र पंखुवा की 0.267 हे0 में खड़ी गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी है। इसी प्रकार से राकेश साहू पुत्र सुन्दर लाल रकवा 0.016 हे. में गेंहू की फसल, संगीता पत्नी अजय कुमार का लगभग 150 कुन्तल भूसा, आलम पुत्र पंखुवा 12 कुन्तल भूसा जलकर नष्ट हो गया है। इसी प्रकार तहसील महरौनी के ही ग्राम सिंदवाहा में आज 28 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते खड़ी फसल में आग लगने से कई किसानों को फसल क्षति हुई है, जिनमें हल्काई पुत्र कम्मोद की 0.485 हे., अजुद्दी पुत्र चिम्बे की 0.167 हे., शिवचरण पित्र ठिप्पे की 1.136 हे., मौजी पुत्र गम्पे की 0.250 हे., पप्पु पुत्र गम्पे की 0.250 हे., अरविन्द्र कुमार पुत्र रामप्रसाद की 0.083 हे. एवं राम प्रसाद पुत्र कम्मोद की 0.239 व 0.412 हे. फसल जलकर नष्ट हो गई है। अतएव उपरोक्त घटनाओं का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल क्षति की जांच कराकर रिपोर्ट तलब की और प्रभावित कृषकों को फसल खलियान दुर्घटना का लाभ दिलाये जाने हेतु उनके आवश्यक दस्तावेज यथा आधारकार्ड, बैंक पासबुक आदि प्राप्त किये हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीडि़त किसानों के साथ है और उन्हें खलियान दुर्घटना की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button