ललितपुर

श्रीहनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण, सौंपी गई जिम्मेदारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक बैठक समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समिति उपाध्यक्ष राजेश दुबे के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें हनुमान जयंती पर्व को लेकर समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बताया गया कि एक अप्रैल को श्रीसुंदर काण्ड रात्रि 8 बजे से व रात्रि 12 बजे से जन्मोत्सव, 2 अप्रैल गुरुवार सुबह 7 बजे से भव्य श्रृंगार दर्शन हवन पूजन व प्रसाद वितरण विशाल शोभायात्रा शाम 4.30 बजे से तुवन मंदिर से आरंभ होगी, जो कि अपने निर्धारित मार्ग सदर कांटा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए तुवन मंदिर पर समापन होगा। 3 अप्रैल शुक्रवार व 4 अप्रैल शनिवार को संगीतमय अखंड रामायण पाठ, 5 अप्रैल रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के नृत्य एवं गायन 6 अप्रैल सोमवार कवि सम्मेलन, 7 अप्रैल मंगलवार को भजन संध्या, परशुराम अवस्थी द्वारा शाम 7 बजे से 8 अप्रैल श्रीसत्यनारायणजी की कथा के साथ समापन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी, रमेश कुमार रावत, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, संयोजक जगदीश पाठक, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौड़, मंत्री राकेश तामिया, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी, शुभम कौशिक, के.के. साहू, आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button