राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

प्रदेश के 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति

सीएम योगी ने ऊइळ से किया मेगा ट्रांसफर

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बड़ी राशि सीधे खातों में भेजी। इस योजना से सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिला। अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार धनराशि वितरित की गई, जिससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता मिली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (ऊइळ) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई।
साथ ही 33,334 गरीब परिवारों के आश्रित सदस्यों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की मदद भी दी। ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है।
योगी सरकार का कमजोर वर्ग पर फोकस-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार का प्रयास है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। ऊइळ के माध्यम से छात्रवृत्ति सीधे खातों में पहुंचाने से पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों की समय पर मदद हो पा रही है।
अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि-राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ?467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को ?779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को ?1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को ?252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब ?11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी।
ओपी राजभर बोले- हमारी सरकार ने छात्रवृत्ति काफी बढ़ाई है-पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहाझ्र हमारी सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मूल मंत्र है। पिछले नौ साल से यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। अल्पसंख्यक के कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहा है। छात्रवृत्ति राशि में हमारी सरकार ने काफी वृद्धि की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button