बरेली

साइबर ठगी का भंडाफोड़, 15 राज्यों तक फैले तार, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फर्जी बेटिंग और गेमिंग एप के जरिए ठगी कर वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह के दो सदस्यों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरोह का सरगना भागने में कामयाब रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरोह ने देश के करीब 15 राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया।
बता दें कि आशुतोष सिटी में कमरा किराए पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। जहां काम करने वाले गिरोह के सदस्य लोगों को कॉल करते व उनकी बताई ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप पर पैसा लगाने का लालच दिया करते। इसके लिए आरोपियों ने महादेव, महाकाल नाम का फर्जी बेटिंग एप भी बना रखा था। पुलिस को इस गिरोह की भनक उस वक्त लगी जब एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल) दर्ज एक शिकायत से संबंधित मोबाइल नंबर और पीड़ित के खाते में जिस ट्रांजेक्शन आईपी के जरिए सेंधमारी की गई थी उसकी जांच की जा रही थी। ट्रांजेक्शन आईपी से मिले मोबाइल नंबर की लोकेशन आशुतोष सिटी में मिली। लिहाजा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आशुतोष सिटी के मकान में जाकर छापामार कार्रवाई की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button