गोड्डा
आपसी सौहार्द बिगड़ने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले में आपसी सौहार्द बिगड़ने वाले लोगों पर पुलिस की ओर से एफ आई आर दर्ज किया गया है। नगर थाना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 28.03.2026 को दूर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ तथा कथित मनचले युवको द्वारा किसी विशेष जाति धर्म को लेकर आपत्तिजनक विडियों (गाली-गलौज) को पोस्ट किया। जिससे समुदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया है। मो0 इरशाद अंसारी के आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-57/2026 दर्ज की गयी है। जिस संदर्भ में एक नाबालिग को निरुद्ध कर तथा दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहन महतो उम्र करीब 18 वर्ष पिता देवनारायण महतो सा0 पुनसिया एंव राहुल महतो उम्र करीब 18 वर्ष पिता श्रीकांत महतो सा0 सरकंडा दोनों थाना गोड्डा नगर के रहनेवाले के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।



