ललितपुर

माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद में 17 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों व 1 सीडीपीओ कार्यालय का हुआ लोकार्पण

13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 233 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, गर्भवती माताओं और बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रदेश के माननयी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सोमवार को लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 02 लाख$ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं 450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।
             *जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित एवं जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में दिखया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त जनपद-ललितपुर में 17-नवनिर्मित ऑगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन, तालबेहट का लोकार्पण तथा नवचयनित 13 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 233 सहायिकाओं को मा0 जनप्रतिनिधियांे द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।*
            कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगणों ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी प्रदेश के हर परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पालन पोषण का निरंतर ध्यान रखते हैं। आज देश एवं प्रदेश में किसी भी नियुक्ति अथवा भर्ती प्रक्रिया में कोई पक्षपात नहीं है, संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। सरकार पूरी तरह से सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है, हर व्यक्ति को उसकी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार लाभ सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
             कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत जनपद में 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 233 सहायिकाओं की नियुक्ति की गयी है। नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के माध्यम से गर्भवती माताओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी देखरेख में सीधा लाभ मिलेगा।
            उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 मनोहर लाल पंथ, मा0 विधायक सदर रामरतन, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत कैलाष निरंजन, मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिश्चन्द्र रावत, मा0 एम0एल0सी0 प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, मा0 सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों में चन्द्रशेखर पंथ व अधिकारियांे में मुख्य विकास अिधकारी शेषनाथ चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेन्द्र कुमार निरंजन, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविकायें, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारियों तथा नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाआंे द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button