पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात
Ward members of Pakur Municipal Council met the Chairman and Vice Chairman regarding development works.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान वार्ड प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा सकता है। वार्ड सदस्यों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से अनुरोध किया कि जनहित से जुड़े इन कार्यों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास योजनाएं जल्द धरातल पर उतर सकें। मौके पर वार्ड सदस्य मिथुन मरांडी, रुपाली सरकार सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



