बरेली

छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो            
  
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में  छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में  संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम  अवगत कराया गया कि जनपद में शासन के निर्देशों के क्रम में पुनरोद्धार एंव कायाकल्प हेतु नाहल नदी का चयन किया गया है जों कि मीरगंज तहसील के अन्तर्गत प्रवाहित होती है। निर्देश दिये गये कि अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड, उप जिलाधिकारी मीरगंज,उपायुक्त श्रम रोजगार,जिला पंचायत राज अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौके पर जाकर नदी के क्षेत्र व रूट की पैमाइश व माप आदि कर लें और तीन दिन के अन्दर डी.पी.आर. तैयार कर प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाये ताकि संकलित सूचना उच्च स्तर को प्रेषित की जा सकें। साथ ही आगामी रविवार से उक्त नदी के पुनरूद्वार हेतु कार्य प्रारम्भ कराया जाये जिसमें सम्बन्धित अधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण,ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगो को बुलाकर श्रमदान व जन सहयोग प्राप्त किया जायें। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार आवंला तहसील के अन्तर्गत प्रवाहित अरिल नदी के पुनरोद्धार व कायाकल्प हेतु उप जिलाधिकारी आवंला, अधिषासी अभियंता बाढ़ खण्ड,उप जिलाधिकारी आंवला ,उपायुक्त श्रम रोजगार,जिला पंचायत राज अधिकारी व सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें। उक्त समस्त कार्यो में डा0 मो0 आलम डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. इण्डिया मुरादाबाद अपना तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button