खैरथल

 कांस्टेबल पर शादी समारोह से लौटते चार बच्चो को रास्ते में रोककर मारपीट और बंद करने का आरोप

 राताखुर्द के सैकड़ो लोगों ने उच्च अधिकारियों को दी शिकायत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : गत रात्रि को राताखुर्द से दांतला शादी समारोह में शामिल होने गए चार युवकों को भारी पड़ गया!वापस लौटते समय रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने इन्हे रोककर पूछताछ की और चारो को थाने में लाकर मोबाईल छीन कर मारपीट की।
 शिकायतकर्ता सुभाष, राजकुमार,सुंदरलाल जाटव सहित श्रीचंद जाटव निवासी खेडला ने अति. पुलिस अधीक्षक जयासिंह को जानकारी देते हुए बताया की हमारे रिश्तेदारी में बीती रात खैरथल के ग्राम दांतला में एक शादी समारोह में भाग लेने हम सभी अपने परिवार के साथ कार,बाइक आदि साधनों से गए हुए थे!हम सभी साधनों से रात्रि एक बजे वापस लौटते समय पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र ने दो मोटर साईकिल पर सवार ललित,रोहित, रिंकू,दीपक को थाने में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की और मोबाइल छीन लिए  शिकायत में बताया की जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनको खैरथल में तलाश किया नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो हमारी बाइक थाने में ख़डी मिली!हमारे द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की थाने का कांस्टेबल पुष्पेंद्र लेकर आया है!हमारे द्वारा बार बार निवेदन करने पर बच्चो को नहीं छोड़ा और कहा की सुबह आना ग्राम के सरपंच, पंच सहित मौजूजा लोगो के साथ उक्त पुलिसकर्मी ने बदतमीजी की!और लताड़ते हुए कहा की तुम यहां से चले जाओ नहीं तो तुमको भी बंद कर दूंगा  अति.पुलिस अधीक्षक  जयासिंह ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल को तलब किया ग्रामीणों ने उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की!इसके बाद खैरथल आए जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय से भी मिले उन्होंने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर जाँच किशनगढ़ बास के सीओ को सौंप दी.  इससे पूर्व सुबह करीब दस बजे सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष थाने पर एकत्रित हो गए और पुलिस कार्यबाही के खिलाफ आवाज उठाई बच्चो को नहीं छोड़ने पर सभी एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। और पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button