ललितपुर
पराली में आग लगाकर मारपीट करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। खेत में पड़ी पराली को आग लगा देने और पुलिस को सूचना देने और ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग बुझाने का प्रयास करने के दौरान विपक्षियों द्वारा गालियां देते हुये हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रकरण में मड़ावरा के ग्राम गंगचारी निवासी शिवराज सिंह पुत्र रामसिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीती 27 मार्च को रात करीब 10 बजे उसके खेत में गांव के कुछ दबंग लोगों ने पराली को जला दिया। इस पर उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर अपने ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। तीाी उसके भाई राजेश सिंह, तिलक सिंह, भतीजे जयपाल सिंह, रोहित सिंह आ गये और आग बुझवाने लगे। तभी गांव के गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर आ धमके और आग बुझाने से मना करने लगे और गालियां देते हुये एकराय होकर उसके भाई, भतीजों को लाठी-डण्डा, फरसा, कुल्हाड़ी, भाला आदि से मारपीट करने लगे, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। प्रकरण में पीडि़त ने मामले की जांच करायी जाकर उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।



