नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो : स्थानीय 12 में ट्रू गाँधीयन समूह द्वारा महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। समूह की उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संध्या मिश्रा ने ट्रू गाँधीयन समूह के उद्देश्यों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, समानता और सद्भाव के सिद्धांत आज भी समाज के पुनर्निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव, जात-पात और नफरत जैसी बुराइयों के खिलाफ संगठित होकर कार्य करें और एक सभ्य, सुसंस्कृत एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर महिलाओं के बीच सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने गांधीयन विचारों का समर्थन करते हुए ट्रू गाँधीयन समूह के साथ मिलकर सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई महिलाओं ने समूह की सदस्यता भी ग्रहण की।
बैठक में उपस्थित महिलाओं में कंचन देवी, आरती देवी, अंजू, खुशबू, अनु सिंह, पल्लवी, नेहा कुमारी, रीता कुमारी, सरोज सिंह, सीता देवी, पिंकी तिवारी, बिन्दु कुमारी के नाम उल्लेखनीय है।



