पाकुड़

पाकुड़ में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Police crack down on illegal coal trade in Pakur, three arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मंगलापाड़ा एवं पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर में अवैध कोयला भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल में शामिल डीएसपी अजय आर्यन, सीओ अरविंद कुमार बेदिया, थाना प्रभारी गौरव कुमार अन्य ने मंगलापाड़ा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान साइकिल से कोयला उतार रहे लोगों को पकड़ा। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गये, जबकि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्योधन साहा (51), जोटा घोष (35) और श्यामलाल साहा (42) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 09 क्विंटल अवैध कोयला, 06 साइकिल और एक वजन मशीन बरामद कर जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कोयला से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध अवैध कोयला चोरी एवं परिवहन का मामला दर्ज कर 31 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button