ललितपुर

यूपीआई फ्रॉड से युवक के खाते से 2.17 लाख रुपये पार

अदालत के आदेश पर मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक के मोबाइल पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने यूपीआई फ्रॉड के जरिए उसके बैंक खातों से कुल 2,17,000 रुपये उड़ा लिए। पुलिस द्वारा शुरुआत में कार्रवाई न किए जाने पर पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश के बाद अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महावीरपुरा निवासी उमेश झां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर साइबर अपराधियों ने संपर्क किया और यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की। अपराधियों ने उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सिविल लाइन के दो अलग-अलग खातों से संयुक्त रूप से 2,17,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीडि़त ने घटना के तुरंत बाद भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 10 सितंबर 2025 को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: पीडि़त ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने 30 मार्च 2026 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button