कैराना

अंतरा सब-क्यूटेनियस इंजेक्शन का शुभारंभ

तीन महिलाओं को दी गई पहली डोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कैराना। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतराल विधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की गई। 1 अप्रैल 2026 को अंतरा इंजेक्शन के नए वर्जन ‘अंतरा सब-क्यूटेनियस’ का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन लाभार्थी महिलाओं को अंतरा सब-क्यूटेनियस इंजेक्शन की पहली डोज प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह नई तकनीक महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और प्रभावी मानी जा रही है, जिससे परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ने की उम्मीद है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया, डॉ. विजय राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, बीसीपीएम आरिश खान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस नई विधि के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित और आसान अंतराल विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button