रामपुर शाहबाद
पानी में तीसरे दिन मिला शाहबाद के युवक का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद नगर के युवक का शव तीसरे दिन बुधवार सुबह नदी के पानी में उतराता मिला। शव को देखकर परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद परिजनों और गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने के इंकार के बाद बुधवार दोपहर बाद युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।बताते चले कि शाहबाद के खटपुर निवासी मोईज उर्फ मोनू(20) सोमवार दोपहर में अपने तीन दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के मोइस पानी में डूब गया। साथ गए युवकों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। जिसके बाद पहले दिन दर्जनों लोकल गोताखोरों ने पानी में युवक को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। प्रशासन ने दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और मंगलवार दूसरे दिन एसडीआरएफ और लोकल गोताखोरों ने युवक की तलाश में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन दो दिनों तक युवक का कोई भी निशान नहीं मिल सका। अचानक बुधवार सुबह युवक का शव रामगंगा पुल के आगे पानी में उतराता दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों और गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान कोतवाल प्रदीप कुमार, एसआई रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।


