रामपुर शाहबाद

महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

हादसे में दोनों घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। भूडासी गांव निवासी अनारकली को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।यह घटना तब हुई जब अनारकली सड़क पार कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मीरापुर निवासी आकाश अपने दोस्त के साथ शाहाबाद आ रहा था और उसकी बाइक ने अनारकली को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनारकली और बाइक सवार आकाश दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को उठाकर सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनारकली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button