खैरथल

खैरथल: पुरानी मंडी हनुमान मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

शहर हुआ भक्तिमय 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

खैरथल : हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के पुरानी अनाज मण्डी हनुमानजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्राओं में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। इन शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा दिखाई दिया। पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्याम सैनी, हितेश शर्मा, राहुल खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, मनोज, सुनील राजपालानी, पप्पू सैन, विजय कुमार जोधा, पोनी, इशू गुप्ता, हितार्थ शर्मा, पंकज सैनी, अभी सैनी, कमली, देवेंद्र पोनी सहित युवाओं की टीम ने सेवादारी निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button