बरेली

मेगा ब्लॉक के चलते हुए बरेली होकर गुजरेंगी कानपुर रूट की छह ट्रेनें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर पटरियों की मरम्मत के कारण दो अप्रैल से 13 मई तक लिए गए मेगा ब्लॉक का फायदा बरेली के यात्रियों को होगा। इस दौरान दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाली छह ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए डायवर्ट किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर सेंट्रल होते हुए चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी। 20921 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के स्थान पर लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए संचालित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button