बाराबंकी
सात दिवसीय श्रीराम कथा का हवन पूजन पूर्णाहूति व विशाल भण्डारे के साथ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र के ग्राम न्योला चौराहा स्थित निहारिका पब्लिक स्कूल परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का हवन पूजन पूर्णाहूति व विशाल भण्डारे के साथ समापन।
कथा व्यास महेंद्र मृदुल व कुलदीप मृदुलांश महाराज ने प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की कथा सुनाते हुए कहा कि रावण वध के बाद श्री राम सीता लक्ष्मण और हनुमानजी के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। भरत जो राम की चरण-पादुका रखकर राज्य चला रहे थे राम से मिलकर भावुक हो गए। प्रभु श्री राम जी के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। गुरु वशिष्ठ भरत शत्रुघ्न और अयोध्यावासियों ने हर्षोल्लास के साथ राम के अभिषेक की तैयारी की। गुरु वशिष्ठ ने राम और सीता जी को दिव्य सिंहासन पर बैठाकर राज्याभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी ऋषियों, मुनियों और भाइयों ने राम को तिलक लगाया और मुकुट धारण कराया। इस पवित्र अवसर पर देवतागण भी आकाश से पुष्प वर्षा कर रहे थे। राम के राजा बनने के बाद अयोध्या में हर प्रकार का सुख शांति और समृद्धि आ गई। भण्डारे के दौरान करपिया, बिरौली,पेगम्बरपुर,फतहापुर, करसण्डा,मुज्जफरपुर, नयागांव,पिपरौली, नसीर नगर,भौका आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने भण्डारे , पूड़ी सब्जी,छोला चावल, हलवा, आदि का प्रसाद ग्रहण जयकारे लगाए।
इस मौके पर गौरव रावत (विधायक) रेनू वर्मा (ब्लाक प्रमुख) कथा आयोजक डॉ राघवेन्द्र वर्मा, संतोष कुमारी, वीरपाल सिंह, आशुवेंद्र(शुभम वर्मा), विरेंद्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार,रामू वर्मा,आशीष वर्मा करपिया, दीलीप पटेल,उत्तम कुमार वर्मा समेत तमाम भक्त गण उपस्थित रहे।




