बाराबंकी

शैक्षिक सत्र के समापन एव नवीन शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली ग्राम पंचायत बड़ागांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव प्रथम  में शिक्षारत बच्चो को खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने नवीन शिक्षा सत्र क शुभारंभ करते हुए बच्चो को पुस्तक का वितरण किया तथा मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया।
        उल्लेखनीय हो कि वर्तमान शैक्षिक सत्र के समापन एव नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार  ने कहा कि बच्चे भविष्य निर्माता हैं जिन्हें बेहतर एव उपयोगी शिक्षा दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी लोग मन लगाकर पढ़े जिससे आपके माता पिता के साथ साथ गांव एव समाज का नाम रोशन हो नवीन शैक्षिक सत्र के दूसरे दिन  स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर बच्चो को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई।
प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद  ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा एक बालिका के शिक्षित होने पर दो घरों में शिक्षा का दीप जलता है इसलिए बालिकाओं को अवश्य पढाये।
इस मौक़े पर एआरपी आदित्य कुमार वर्मा, प्रधानाधियपिका कहकंशा खातून, असफी किदवाई, संजय श्रीवास्तव,  सुनीता वर्मा, संतोष कुमार एस एम सी अध्यक्ष नीतु एजुकेड गर्ल्स उदय कुमार वर्मा सहित अभिभावक एव बच्चे मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button