बरेली

अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव

एक साल बढ़ी आयु सीमा, दो पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए बरेली सेना भर्ती कार्यालय ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आयु सीमा को एक वर्ष बढ़ाया गया है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अप्रैल है। लिखित परीक्षा जून में होगी। सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।
भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती संबंधी जानकारी www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। पहले 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित थी।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए है। नर्सिंग सहायक (एनए, एनए वेट) की अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय की गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एक फॉर्म में दो पद के लिए आवेदन होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button