गाजियाबाद

हिंदू रक्षा दल की  धर्मोदय यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासनिक सहयोग से बढ़ा उत्साह

 लोनी में निकलेगी भव्य यात्रा, संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : हिंदू रक्षा दल द्वारा आज एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य आगामी हिंदू धर्मोदय यात्रा (05 अप्रैल को होने वाली लोनी) से संबंधित जानकारी दी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे भव्यता, अनुशासन और धार्मिक विधि-विधान के साथ निकाली जाएगी। प्रशासन द्वारा यात्रा को अनुमति प्रदान किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
अनुशासन और परंपरा पर जोर
संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्मोदय यात्रा अब एक मजबूत परंपरा बन चुकी है। इसे सभी कार्यकर्ता पूर्ण संयम, धैर्य और अनुशासन के साथ संपन्न करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहें इस यात्रा पर रहती हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।
प्रशासनिक सहयोग से मजबूत व्यवस्था
प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने बताया कि इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, एम्बुलेंस सेवाएं और सफाई व्यवस्था यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
आस्था और एकता का प्रतीक बनेंगी यात्रा
जिला अध्यक्ष सुधीर बघेल एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर प्रदेश के हिंदू समाज की आस्था, प्रेम और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।
तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं तैयार की गई हैं।
मुख्य अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
इस यात्रा में कई प्रमुख संत, धर्माचार्य और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अजब दास जी
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भैया दास जी
श्री धर्माचार्य अरुण कृष्णा महाराज (संस्थापक, श्री कृष्णा सनातन सेवा ट्रस्ट)
प्रीत सिरोही (सेव इंडिया फाउंडेशन) ,चौधरी अनिल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन),अमित जानी (डायरेक्टर, फायरफॉक्स),महंत श्री मंगलदास उदासीन ,पंडित वैभव शर्मा (मरघट वाले मंदिर),ममता सहगल (राष्ट्रीय संयोजक),सलीम वास्तविक
महामंडलेश्वर प्रवीण जी योगी,अधिवक्ता नाजिया इलाही आदि शामिल रहेंगे।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल भोला पंडित, अभिषेक जांगड़ा, नितिन प्रजापति, तरुण, मोनू गहलौत, विशाल शाह सहित हिंदू रक्षा दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनता से सहयोग की अपील
अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इस पवित्र यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button