बरेली

नाले में गिरे परदेसी की मौत में फंसे ठेकेदार व इंजीनियर-सुपरवाइजर

सफाई नायक सहित 5 दोषी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सैटेलाइट बस अड्डे पर खुले नाले में गिरकर हरदोई के ट्रक ड्राइवर तौहीद की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आ गई है। अपर नगरायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने हादसे के लिए दो जूनियर, सुपरवाइजर, सफाई नायक के साथ ठेकेदार को दोषी मानते अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आगे का एक्शन अब नगरायुक्त संजीव मौर्या को लेना है। जांच में गर्दन फंसने के बाद जहां एक ओर जहां ठेकेदार की फर्म ब्लैकलिस्ट की जानी है, वहीं सभी दोषियों पर गाज गिरना भी तय मानी जा रही है। स्मार्ट सिटी बरेली की साख पर ग्रहण लगाने वाला मनहूस हादसा सैटेलाइट पर 24 मार्च की रात में हुआ था। हरदोई का रहने वाला नौजवान तौहीद रुद्रपुर की एक कंपनी में ट्रक चलाता था और उत्तराखंड में लंबे समय काम करने के बाद अपने घर जा रहा था। रात में वह बस अड्डे पर खुले नाले किनारे हरदोई के लिए बस का इंतजार कर रहा था। अचानक वह गहरे नाले में गिर गया था। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के बाद भी एसडीआरएफ, पुलिस व नगर निगम की टीमें 30 घंटे बाद तौहीद का का शव नाले से बरामद कर सकी थीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button