बोकारो

जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प , बनाई गई रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

बोकारो । झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला के तत्वावधान में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने की, जबकि संचालन मिथलेश कुमार ने किया। बैठक में सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि बोकारो में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पत्रकार तभी सशक्त होंगे, जब उनका संगठन मजबूत होगा। समाज और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की एकजुटता बेहद आवश्यक है।मौके पर अविनाश कुमार, मो सबीर अंसारी, पंकज कुमार सिंहा, स्वरूप सहाय, राजकिशोर शर्मा, योगो पूर्ति, संतोष रविदास, हेमंत कुमार महतो,माणिक सिंह, राजीव नायक, राकेश कुमार प्रियदर्शी सहित अनेक लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button