गोड्डा

गोड्डा में सड़क हादसा 

-देवर मोहम्मद जावेद हसन का पैर टूटा, भाभी घायल — ऑटो चालक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा। गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लीला तेरी चौक के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में देवर मोहम्मद जावेद हसन (पिता – मोहम्मद मुक्ति हसन, निवासी – कमरगामा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी भाभी को भी चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवर मोहम्मद जावेद हसन का पैर टूट गया, वहीं भाभी के सिर और हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को महागामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही मेहरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लीला तेरी चौक पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button