ललितपुर

 श्रीहनुमान जयंती महोत्सव

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजा हास्य-व्यंग्य का रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे 8 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में छठवें दिन तुवन मंदिर प्रांगण में भव्य अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा और हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ओज के रंग बिखेरे। शुभारंभ भगवान श्रीहनुमान एवं माता सरस्वती के चित्र समक्ष मुख्य अतिथि अशोक पटैरिया, रामेश्वर सडैया, अवध बिहारी उपाध्याय एवं डा.दीपक चौबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कवि सम्मेलन में विदिशा से संतोष सागर, फिरोजाबाद से यशपाल यश, धौलपुर से रामबाबू सिकरवार, भिलाई से नीलम कश्यप, प्रतापगढ़ से हरि बहादुर सिंह हर्ष, मुल्ताई से दीपक साहू, ललितपुर से महेश मास्साब, मंजू कटारे एवं अखिलेश शांडिल्य अखिल सहित कई कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कवियों ने हास्य-व्यंग्य, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया और भावविभोर किया। संतोष सागर, दीपक साहू और हरि बहादुर हर्ष की प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से तालियां बटोरीं, वहीं स्थानीय कवियों ने भी अपनी सशक्त रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा अतिथियों एवं कवियों का सम्मान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत चौबे, प्रबंधक हरविन्दर सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संचालन संतोष सागर एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button