बहराइच

महसी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों व शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड महसी अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बच्चों व शिक्षकों द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।  मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी महसी जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय महसी प्रथम के शिक्षकों व बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई । रैली बीआरसी महसी से महसी बाजार होते हुए विद्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने कहा कि नया शैक्षिक सत्र केवल कैलेंडर की तारीखों का बदलाव नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 01 अप्रैल से प्रारंभ हुआ यह नया सत्र प्रदेश के हर घर तक शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लेकर आया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि एक जागरूक अभिभावक के रूप में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाएं। स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। प्रथमिक विद्यालय महसी प्रथम के वरिष्ठ शिक्षक अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अब निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जो इन विद्यालयों की नई पहचान बन रही है। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि इस सत्र में हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस अवसर पर अभय कुमार मिश्रा, अखिलेश कटियार, मधु वर्मा व प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश मिश्रा सहित भारी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button