गोड्डा

विनोद भगत दोबारा बने डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन जिला इकाई के पुनर्गठन को लेकर मां योगिनी स्थान के प्रांगण में डीलर गनोरी प्रसाद राम की अध्यक्षता जिले सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विनोद कुमार भगत को फिर से अध्यक्ष एवं महासचिव के लिए विजय कुमार यादव को चुन लिया गया। जबकि विस्तार समिति में सचिव पंकज कुमार शर्मा व ललन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार साह व सुनील मरांडी, संगठन सचिव रंजीत पांडेय, सह संगठन सचिव दिलीप रविदास व सुनील मंडल, कोषाध्यक्ष विनय कुमार वैध, सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भगत, उप सचिव- कुलदीप ठाकुर व मो. शराफत अंसारी तथा मीडिया प्रभारी अमरनाथ साह को सर्वसम्मति से चुना गया। वही, कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र मंडल, दीपक मंडल, संजय कुमार ठाकुर, गोविन्द हेम्ब्रम, योगेन्द्र दास, अमरेन्द्र राम, अनन्त राम ठाकुर, रामचन्द्र सिंह, शैलेन्द्र राम, कन्हैया प्रसाद गुप्त को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गनोरी प्रसाद राम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने बताया जिले के सभी डीलर्स सरकार के आदेश के आलोक ससमय खाद्यान्न का उठाव कर सभी ससमय वितरण लाभुक के बीच करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर एसोसिएशन वार्ता कर विभाग को संज्ञान में देकर निष्पादन करेंगे। वितरण का प्रतिशत प्रदेश में अच्छा हो इसके लिये एसोसिएशन कटिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button