पाकुड़

पाकुड़िया के नयन कुमार जयसवाल ने SSC CGL 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, बने एक्साइज इंस्पेक्टर

Nayan Kumar Jaiswal of Pakuriya achieved great success in SSC CGL 2025, became Excise Inspector

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड के मटियाल घाटी निवासी (वर्तमान में मोंगलाबाँध) नयन कुमार जयसवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने SSC CGL 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर (Excise Inspector) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नयन कुमार जयसवाल के पिता जयचंद जयसवाल और माता मीरा देवी हैं। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे नयन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाकुड़िया से ही पूरी की। उन्होंने 10वीं की परीक्षा आर.के. हाई स्कूल से उत्तीर्ण करते हुए जिला स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद उन्होंने NEET परीक्षा भी उत्तीर्ण की, जिसमें उन्हें MBBS की सीट नहीं मिल सकी, हालांकि BDS में उनका चयन हो गया था। लेकिन नयन ने BDS को न चुनते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और आगे की पढ़ाई के लिए IGNOU से अंग्रेजी ऑनर्स (English Honours) की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने लगातार सफलताएं हासिल कीं। वर्ष 2026 में उनका चयन EPFO में सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (Social Security Assistant) पद पर चेन्नई में हुआ। इसके साथ ही AIIMS देवघर में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (Senior Administrative Assistant) पद पर भी उनका चयन हुआ। उन्होंने EPFO का पद छोड़कर AIIMS देवघर में कार्यभार संभाला। अब SSC CGL 2025 में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। नयन ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है। नयन कुमार जयसवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे पाकुड़िया क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button