
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिली जानकारी के अनुसार बरेली जनपद अतर्गत इज्जतनगर के सैनिक कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ देव(25)अपने साथी कृष्ण अवतार के साथ शाहबाद के सैफ़नी में पानी की पाइप लाइन डालने का ठेला लिया था, बुधवार को काम समाप्त करने के बाद दोनों लोग बाइक पर सवार होकर देर रात बरेली लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद के मंडी समिति के पास डीसीएम ने दोनों युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र कुमार उर्फ देव और कृष्ण अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही देवेंद्र कुमार उर्फ देव ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल कृष्ण अवतार का उपचार चल रहा है। देवेंद्र कुमार उर्फ देव दो बहनों के इकलौते भाई थे।

