रामपुर शाहबाद

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

गंभीर रूप से घायल,रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शाहबाद थाना क्षेत्र के चंदपुरा सेलेस निवासी प्रदीप 30 बाइक से अपने भाई से मिलने रामपुर जा रहा था। उदयपुर मोड़ के पास रामपुर की और से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर कार चालक भागने लगा लेकिन राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची रेवड़ी चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और घायल प्रदीप को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और हालात को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button