जालौन

शटर के नीचे से धड़ल्ले से बिक रही देसी शराब

नियमों की उड़ रहीं धज्जियां – प्रशासन बेखबर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। नगर में देसी शराब के ठेकों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। पुराना इंडियन बैंक बस स्टैंड के पास स्थित एक देसी शराब ठेके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठेके की शटर पूरी तरह खोले बिना ही उसके नीचे से सुबह-सुबह शराब बेची जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही सुबह करीब 6 बजे से शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। आरोप है कि यहां शराब ब्लैक में करीब ₹100 प्रति पव्वा के हिसाब से बेची जा रही है, जो आबकारी नियमों का खुला उल्लंघन है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि ठेके पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही किसी प्रकार की निगरानी की व्यवस्था है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। दिन-रात हो रही इस बिक्री से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं और सामाजिक माहौल भी बिगड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि इस संबंध में आबकारी विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर रोक लग सके और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button