अमरोहा

कम छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूल होंगे मर्ज

अमरोहा में आप का विरोध, कहा- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : उत्तर प्रदेश सरकार ने कम छात्र संख्या वाले सरकारी प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बहुत कम है, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। इन स्कूलों के छात्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
सरकार के इस निर्णय का आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को अमरोहा कलेक्ट्रेट में आप कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि जहां भी स्कूल बंद किए जाएंगे, वहां पार्टी आंदोलन करेगी।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
मोहम्मद हैदर ने आरोप लगाया कि योगी सरकार स्कूलों को मर्ज के नाम पर बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आप नेता ने दावा किया कि सरकार पाठशालाओं को बंद कर मधुशालाएं खोलने का काम कर रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी स्थिति में सरकारी स्कूलों को बंद नहीं होने देगी और इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button