जालौन

उरई की ‘अपनी रसोई’ ने पूरे किए सेवा के तीन वर्ष,

दो हजार जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित कर मनाया वार्षिकोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन), — जालौन मुख्यालय स्थित ‘अपनी रसोई’ ने मंगलवार को सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक समर्पण का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में 2000 से अधिक जरूरतमंदों को न केवल निःशुल्क भोजन कराया गया, बल्कि वस्त्र वितरण कर उनका सम्मान भी किया गया।
‘अपनी रसोई’ की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी द्वारा तीन साल पहले की गई थी, जिसका उद्देश्य था—उरई आने वाले गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को दो वक्त की रोटी सुनिश्चित कराना। यह रसोई आज प्रतिदिन हजारों लोगों का पेट भरने वाली जन-सहभागिता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है।
कार्यक्रम में MSME मंत्री राकेश सचान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक मूलचंद्र निरंजन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की और गरीबों संग बैठकर भोजन किया।
‘अपनी रसोई’ प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालन करती है और सादे भोजन के साथ-साथ सप्ताह में विशेष भोजन भी उपलब्ध कराती है। अब यह पहल जनपद जालौन की सामाजिक चेतना का प्रतीक बन चुकी है, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लगातार मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button