अमेठी
महमदपुर अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर मनाई गई वर्षगांठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। महमदपुर में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के पहले बसपा कार्यकर्ताओं ने ककवा और महमदपुर की बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध धम्म की परम्परा के अनुरूप त्रिसरण पंचशील के साथ हुई। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान और मानवता के कल्याण के लिए बौद्ध धम्म दिया है।बहन मायावती जी ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में बौद्ध तीर्थ स्थलों के विकास के साथ महापुरुषों को सम्मान देने के लिए एक नये इतिहास को गढ़ने का काम किया है। बौद्ध मय भारत के निर्माण के लिए बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने राजसत्ता पर अधिकार के संदेश दिए थे।
बौद्धाचार्य राम बहादुर बौद्ध ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान महाबोधि विहार मुक्ति आंदोलन पर भी चर्चा हुई और बोधगया स्थित महाबोधि विहार के पुराने प्रबंधन एक्ट को रद्द करते हुए महाबोधि विहार को बौद्धों को सौंपने की मांग की गई।
इसके पूर्व बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने ककवा में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय,जोन इंचार्ज कमलेश कुमार,किशन सिंह गौतम ,शिवबालक, ब्रह्मा कुमार, अरूण कुमार प्रजापति, राम-लखन गुप्ता, राजकुमार, जीवनलाल , रामयश,राम सजीवन, तुलसी राम, विमल किशोर,राज कुमार यादव, अखिलेश यादव, महेंद्र सरोज, बलराम सिंह, डॉ राम गोपाल वैश्य, शिवराम यादव , गंगा राम आदि मौजूद रहे।



