ललितपुर

बार और बानपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

लडवारी गांव के दो और गंगचारी गांव का एक वारंटी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना बार और थाना बानपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बार पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना बानपुर पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ग्राम लड़वारी निवासी राहुल पुत्र काशीराम सेन और कैलाश नारायण पुत्र पुरुषोत्तम शामिल हैं। वहीं थाना बानपुर पुलिस ने ग्राम गंगचारी निवासी रविशंकर पुत्र भैय्यन यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय थाना बार पुलिस टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थाना बानपुर पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button