पूरे भारत का खतरनाक ठग जामताड़ा से गिरफ्तार
Dangerous thug of entire India arrested from Jamtara

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक प्रकाश सेठ, साइबर अपराध थाना जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० वैभव सिंह, ईश्वर मरांडी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विष्टोपुर स्थित मोचीटोली जंगल क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कालू दां (पिता- सांतो दां, ग्राम विष्टोपुर), अबोध मंडल (पिता- बिभुति मंडल, ग्राम कुरता) तथा दयाल दां (पिता- प्रभास दां, ग्राम विष्टोपुर) शामिल हैं। सभी आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र, जिला जामताड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन एवं 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 21/26, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध करने का तरीका गिरफ्तार अपराधी गूगल पर “TATA CARD” सर्च कर लॉगिन करते थे और किसी भी 10 अंकों का नंबर डालकर वैध क्रेडिट कार्ड नंबर प्राप्त करते थे। इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से देशभर में साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, इनका नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था।



