जालौन

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर मुआवजा बढ़ाने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन-जनपद जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और तेज आंधी-तूफान से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं भी हुई, वहां बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलें गिरकर खराब हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित ₹17,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा किसानों के नुकसान के मुकाबले बेहद कम है, जो “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान है। उन्होंने मांग की कि किसानों को कम से कम ₹50,000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें वास्तविक राहत मिल सके और उनकी लागत निकल सके।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुठौन्द भगवतशरण शांडिल्य सहित नगर अध्यक्ष राजाभइया दोहरे,गोल्डी अवस्थी एड,हरेन्द्र शर्मा, प्रद्युम्न दीक्षित, शेखर प्रजापति, रामसिया देवी तोमर, अशोक दोहरे,अहमद, अरविन्द यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button