खैरथल
29 सितंबर को यहां लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 29 सितंबर को नगर परिषद खैरथल के वार्ड 20,21,22,25 हेतु अम्बेडकर भवन, कुठली रेल्वे स्टेशन के पास, नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 22,23,24 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में, नगर परिषद तिजारा के ग्राम मलियर जटट हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मालियर जटट तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 19,20 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में एवं नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 15,16 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 11,12,13 हेतु संत कंवर हरि मंदिर मैन मार्केट किशनगढ़ बास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


