बेतुल
बैतूल पोस्ट ऑफिस में भ्रष्टाचार की बू, पुराने मटेरियल से हो रहा नया निर्माण!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पोस्ट ऑफिस भवन के निर्माण कार्य में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग के लिए हाल ही में टेंडर जारी किया गया था, जिसमें नए मटेरियल और तय दरों के अनुसार निर्माण कार्य होना था। लेकिन आरोप है कि पोस्ट ऑफिस अधीक्षक नासिर अली शाह और ठेकेदार की मिलीभगत से नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है बताया जा रहा है कि पुराने भवन की तोड़फोड़ से निकले मटेरियल—जैसे ईंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री—को ही दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि टेंडर पूरी तरह से नए और उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल के लिए स्वीकृत हुआ था स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्य से न सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमजोर निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है जनता में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है और लोगों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*अब बड़ा सवाल यह है कि*
क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार यूं ही सरकारी पैसों का खेल खेलते रहेंगे




