पाकुड़

पाकुड़ के सीतापहाड़ी गांव में अवैध गैस कारोबार का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, लगाया गया आरोप बेबुनियाद – नुर मोहम्मद शेख

Allegations of illegal gas trade in Sitapahari village of Pakur, villagers appeal to the administration for justice, alleging baseless allegations - Nur Mohammad Sheikh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के मालपहारी (ओ.पी) थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतापहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने एक बाहरी व्यक्ति पर अवैध गैस सिलेंडर कारोबार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाये हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नुर मोहम्मद शेख नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय से गांव में रहकर अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का भंडारण और सप्लाई कर रहा है, जिससे पूरे गांव की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सम्बन्धित व्यक्ति ने गांव के बीचों-बीच अपना घर बना रखा है, जहां कथित तौर पर 400 से 500 गैस सिलेंडर हमेशा भरे रहते हैं। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर ग्राम पंचायत में कई बार बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आरोपी ने भविष्य में इस तरह के अवैध कारोबार को बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उसने अपना वादा नहीं निभाया। इसके अलावा, नुर मोहम्मद शेख पर यह भी आरोप है कि उसके पास लगभग 2000 लाभुकों के पासबुक हैं और वह अपने सीएसपी (कस्टमर सर्विस पॉइंट) के माध्यम से बायोमैट्रिक तरीके से गैस सब्सिडी की अवैध निकासी करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलता है और गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में 15 सितंबर 2025 को उपायुक्त को लिखित आवेदन भी दिया गया था। हालांकि, पाकुड़ नगर थाना द्वारा जांच किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। अंततः सीतापहाड़ी गांव के लोगों ने प्रशासन से पुनः अपील करते हुए मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण एवं आपूर्ति को तुरन्त बंद कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से जान-माल की भारी क्षति हो सकती है। हालांकि, नुर मोहम्मद शेख ने दूरभाष पर हुई वार्तालाप में बताया कि यह आरोप बेबुनियाद है। डिस्ट्रिब्यूटर/एजेंसी का वाहन सप्लाई देने आता है और और संबंधित एजेंसी की ओर से डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते हैं और लाभुक अपना गैस प्राप्त करते हैं। कहा कभी भी 400- 500 गैस सिलेंडर स्टॉक नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे और भी कई करते हैं, मगर सिर्फ तोहमत मेरे ऊपर ही लगाया है, जिससे कि मैं सही ढंग से जीवन व्यतीत न कर सके। यानी अच्छा जीवन व्यतीत करने से लोगों को जलन (हिंसा) हो रही है। लेकिन

1. योजना क्या कहती है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत:
सरकार महिलाओं को LPG कनेक्शन देती है (मुफ्त या सब्सिडी के साथ)
गैस की सप्लाई और सिलेंडर वितरण सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर/एजेंसी के माध्यम से होता है । गांवों में सीधे कंपनी नहीं जाती, वहां स्थानीय गैस एजेंसी/डीलर ही सिलेंडर पहुंचाते हैं। कई जगह ये डीलर अपने स्तर पर डिलीवरी बॉय या छोटे सब-डीलर के जरिए सप्लाई करते हैं।

बहरहाल जो भी हो ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप क्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सप्लाई को लेकर है या अन्य जांच का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button