महिला काव्य मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई के संस्थापक नरेश नाज़ के नेतृत्व में बोकारो क्लब में बीते शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष काजल भालोठिया ने गोष्ठी का आरंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना अश्क मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। पद्मावत कोमल ने सरस्वती वंदना के साथ गोष्ठी कि शुरुआत की। रिंकू गिरी ने मंच का संचालन किया।
नीलम झा ( साधना सुरो का), संजू गिरि ( मां आने दो), अर्चना मिश्रा (उम्र), माला (सखी), ज्योति वर्मा ( लोग बहुत है), काजल भालोठिया ( आपबीती), करुणा कलिका ( प्यार में नफ़रत), संगीता झा (स्त्री मन),क्रांति श्रीवास्तव (बस यू हीं),शीला तिवारी ( मै राजनीति हूं), अमृता शर्मा (आशिक का जनाजा), स्निग्धा बोस(बसंतोत्सव ), आशा पुष्प (ऐ मेरी जिंदगी),रिंकू गिरी (हिमाकत), गीता गुस्ताख़ (तेरी यादें थमती नहीं),सोनी ( प्यार का दर्द), पद्मावत कोमल (नई बहु), ज्योतिमाई डे राणा (आज़ादी के लिए साहस) ने अपनी रचना प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन क्रांति श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।


