सूटकेस में मिली अज्ञात महिला के शव का पुलिस ने किया खुलासा।

प्रेम प्रसंग में उधार वापस मांगने पर प्रेमी ने की हत्या।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हापुड। रजवाहे के पानी में बहते हुए सूटकेस में मिले अज्ञात महिला के शव का पुलिस ने किया खुलासा। प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली मयूर विहार निवासी सतेंद्र यादव(30 वर्ष )का मृतक नीलेश(25 वर्ष) से 5 लाख रुपए उधार के लेनदेन को लेकर विवाद था। और अवैध संबंधों के शक में सत्येंद्र ने उसका चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में शव को बंद कर दिया । सूटकेस में बंद शव को गाड़ी में रखकर दिल्ली से चलकर हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत एक रजवाहे में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने लगभग 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जब कहीं जाकर इस घटना का खुलासा हुआ।पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।



