जालौन

कालपी गौशाला में गौवंशों की बदहाली पर विहिप-बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

लापरवाही का आरोप: अधिशाषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग, जांच न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अस्थायी गौशाला में गौवंशों की लगातार हो रही मौत और बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों में आक्रोश फूट पड़ा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि गौशाला में कई गौवंश बीमार, कमजोर एवं भूख-प्यास से तड़पते हुए मृत पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि मृत गायों को कुत्ते और पक्षी नोच रहे थे, जिससे स्थिति अत्यंत भयावह बनी हुई थी।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में न तो पर्याप्त चारा उपलब्ध है, न ही स्वच्छ पेयजल और न ही समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है। यह स्थिति न केवल गौवंशों के प्रति गंभीर लापरवाही दर्शाती है, बल्कि सरकार की गौसेवा संबंधी मंशा पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि इतने गंभीर मामले में उच्च स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ निलंबन सहित कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।
साथ ही, मृत गौवंशों के निस्तारण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मृत पशुओं का विधिवत परीक्षण कराया गया या नहीं, अथवा बिना जांच के ही उन्हें दफना दिया गया।
हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे गौवंशों की रक्षा हेतु शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
इस दौरान विहिप नगर अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह (बब्बन ठाकुर), शैलेन्द्र त्रिपाठी (सचिन) मंत्री विहिप, बजरंग दल संयोजक हर्ष विश्नोई, निखिल पंडित (नगर सुरक्षा प्रमुख), छोटू राजा, विलास शर्मा, राघव मिश्रा, सौरभ सिंह, प्रशांत सेंगर, मोहन, विशाल, आशिक, लखन लाल पुरवार, प्रदीप वर्मा, राज सोनी, रामजी जाटव, अंकित एवं संदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button