आत्म निर्भर भारत की झलक, मैनोफैक्चरिंग प्लांट का सांसद ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने में जुटे बरेली के इंजीनियर प्रफुल्ल गंगवार एवं अनिल पटेल दोनों ही पढ़ाई-लिखाई में होशियार लेकिन नौकरी के पीछे नहीं भागे उनका कहना है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वह बहुत बड़े समर्थक हैं। उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने पीओपी,फारसीलिंग एवं इंटीरियर वर्क की मैनोफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की है। जिससे वह स्वयं तो काम पाएंगे ही अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। मंगलवार को मां पूर्णागिरी इंटरप्राइजेज से शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, स्नेह लता, भुवनेश गंगवार,बरेली कालेज बरेली के चीफ प्राक्टर डॉ इंदीवर सिंह चौहान,कर्नल पुरूषोत्तम सिंह, डॉ राजेन्द्र कुमार गंगवार,आभा गंगवार,पारस गंगवार ने संयुक्त रूप से पूर्णागिरी मां के चरणों में नमन करते हुए फीता काट कर शुभारंभ किया।इस मौके पर भंडारा भी खिलाया गया।इस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता, रेहान खान, आशीष कुमार सिंह, कुसुम गंगवार, रघुवीर सरन, हेमपाल गंगवार,प्रेम सुख, प्रमोद कुमार यदुवंशी, डॉ सुंदर सिंह, डॉ दयाराम गंगवार, समाज सेबी दिनेश भास्कर ,राजेश आर्या, डॉ सर्वेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


