खैरथल

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु 5 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे पूर्व 20 मार्च 2026 को शहरी क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु एक विशेष एकदिवसीय अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की मरम्मत कर सड़कों को पुनः सुचारु एवं सुरक्षित बनाया गया।
इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क कट मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 5 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की शीघ्र मरम्मत कर सड़कों को मोटरेबल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है।
अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित मरम्मत कार्यों को पूर्ण करें। साथ ही अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाए, और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र में किसी भी क्षतिग्रस्त सड़क या अधूरे सड़क कट की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button