मथुरा

मथुरा में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : थाना कोतवाली क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार स्वामी हिमांशु ने बताया कि वह अकबरपुर से घर लौट रहे थे। कार से धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत गाड़ी को हाईवे किनारे रोक दिया। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह स्वयं झुलसते-झुलसते बचे। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवारी नहीं थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button