गाजियाबाद

लोनी के जावली गांव में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर विधायक मदन भैया का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : खतौली विधायक मदन भैया ने अपने गृह जनपद लोनी विधानसभा क्षेत्र के गांव जावली में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जब विधायक मदन भैया गांव जावली स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल की ओर जा रहे थे, तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण नजर आया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी हुई है और सभी वर्गों को समान अधिकार व स्वतंत्रता प्राप्त है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चलें। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता और न्याय की भावना और मजबूत हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button